Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » Muzaffarnagar: दिल्ली-हरिद्वार हाइवे पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, बारिश में बहे बच्चे के नहीं मिलने पर आक्रोश

Muzaffarnagar: दिल्ली-हरिद्वार हाइवे पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, बारिश में बहे बच्चे के नहीं मिलने पर आक्रोश

LP Live, muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर के शेरनगर में बारिश में नहाते हुए बच्चे के बहने के 24 घंटे बाद भी बच्चा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर दिया। शेरनगर के बाहर हाइवे पर ग्रामीण बैठ गए। इससे यातायात बाधित हो गया। हाइवे पर ट्रकों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस और प्रशासनिक टीम ग्रामीणों को समझाने में जुट गई। पुलिस ने फिलहाल ग्रामीणों को समझाकर वाहनो का आवागमन शुरू कराया है।

How to Make a News Portal

यह है पूरा मामला, बच्चा खोजने में बीत हुए 24 घंटे
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरनगर में बारिश में नहा रहा राहुल प्रजापति का 5 साल का बेटा किट्ट व 3 साल का बेटा अवि घर के आंगन बारिश में नहा रहे थे। इसी दौरान में घोडा बुग्गी पर मिट्टी के बर्तन बेचने का काम करने वाला राहुल वहां से गुजरा।
बच्चें नहाते हुए उसके पीछे चले गए। इसी बीच तेज बारिश में अवि का पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में नाले में बह गया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर नईमडी कोतवाली पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम ने नाले पर छपे एक मकान के फर्श को भी तोडा, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। गोताखोर बच्चे की तलाश में जुटे हुए है। अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस प्रशासन टीम तलाश में जुटी हुई है।

गाँव  में पहुँचे राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल: रविवार को बारिश में बह गए बच्चे का सुराग़ नहीं मिलने के  बाद राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल भी ग्रामीणों के  बीच पहुँचे।उन्होंने चिंता व्यक्त कि। ग्रामीणों को भरोसा दिया।

 

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 7 6 4
Total views : 385362

Follow us on