Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए मुजफ्फरनगर तैयार, जिले में रहेंगे प्रभारी मंत्री डा. सोमेंद्र तोमर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए मुजफ्फरनगर तैयार, जिले में रहेंगे प्रभारी मंत्री डा. सोमेंद्र तोमर

LP Live, Muzaffarnagar: विश्व योग दिवस आज मुजफ्फरनगर में उत्साह के साथ मनेगा। पिछले एक सप्ताह से चल रहे विभिन्न कैंपों के बाद आज डीएवी इंटर कालेज के मैदान में विशाल योग कैंप लगेगा, जिसमें जनपद के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ योग करने के लिए प्रभारी मंत्री सामेंद्र तोमर पहुंचेगे। इसके साथ ही जनपद की सभी तहसीलों पर योग होगा, जिसमें सरकारी कर्मचारी, अधिकारियों के साथ आम लोग भी भाग लेंगे।

How to Make a News Portal

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग के तत्वावधान में आज योग का विशेष शिविर डीएवी इंटर कालेज में आयोजित होगा। योग शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उर्जा राज्यमंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री डा. सोमेंद्र तोमर पहुंचकर स्थानीय अधिकारियों, कर्मचारियों व अन्य के साथ योग में शामिल होंगे। योग कार्यक्रम में योगासन से पूर्व साढ़े छह बजे द्वीप प्रज्जवलित मुख्य अतिथि द्वारा होगा, जिसमें डीएम, सीडीओ सहित अन्य अधिकारी शामिल रहेंगे। इसके बाद सात बजे योगाभ्यास शुरू होगा। दो मिनट में पंतजलि योग संस्थान के शिक्षक प्रारंभ प्रार्थना कराएंगे। इसके बाद छह मिनट का सुक्षम व्यायाम अभ्यास होगा। इसके बाद 25 मिनट आयुष विभाग योगासन कराएगा। इसके बाद 12 मिनट आर्ट आफ लिविंग प्राणयाम, ध्यान, क्रिया संकल्प कराएगा। आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी इश्म पाल ने बताया कि इसके बाद स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों का सम्मान होगा, जिसमें पुरस्कार वितरण भी होगा। इसके साथ ही जडौदा के होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, श्रीराम कालेज सहित विभिन्न संगठनों के द्वारा योग शिविर आयोजित होंगे।

 

फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्री कार्यालय पर होगा योग: फेडरेश्कन आफ मुजफ्फरनगर कामर्स इंडस्ट्री कार्यालय पर पतंजलि योगपीठ मुजफ्फरनगर चैप्टर की टीम द्वारा विशेष योगाभ्यास कराया जाएगा। कार्यक्रम में नगर मजिस्ट्रेट  पंकज प्रकाश राठौर, डिप्टी कमिश्नर जिला उद्योग केंद्र (DIC) जैस्मीन फौजदार पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल योग कैम्प का उद्घाटन करेंगी। सत्र के पश्चात नाश्ते का आयोजन रहेगा।

पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों को कराया योगाभ्यास
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रिहर्सल शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाईन में हुआ, जिसमें रिक्रूट आरक्षियों को योगाभ्यास कराया गया। योगाचार्य ने रिक्रूट आरक्षियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने हेतु योगाभ्यास कराया गया तथा सभी को योग से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी देते बताया गया कि योग बेहतर जीवन जीने में हमारी काफी सहायता करता है। योग वह क्रिया है। आज भी पुलिस लाइन में योग कार्यक्रम होगा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 6 1 2 8
Total views : 403897

Follow us on