Select Language :

Home » राजनीति » हरियाणा: राज्य स्तर पर कुरुक्षेत्र में मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

हरियाणा: राज्य स्तर पर कुरुक्षेत्र में मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

सरकारी कार्यालयों में भी पांच मिनट के लिए दिया गया ‘योग ब्रेक’
LP Live, Kurukshetra: ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हरियाणा राज्य स्तर का कार्यक्रम कुरुक्षेत्र में हुआ, जहां ब्रह्मसरोवर में हरियाणा के राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में साधकों ने योग दिवस मनाया। सभी ने योगगुरु बाबा रामदेव के साथ योग किया।

How to Make a News Portal

हरियाणा सरकार ने ‘एक धरती, एक स्वास्थ्य’ की थीम पर मनाए जा रहे 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया। इस योग दिवस पर योग गुरु बाबा रामदेव और योगपीठ पतंजलि के आचार्य बालाकृष्ण समेत अनेक योग साधक अतिथि के रुप में शामिल हुए। इस योग दिवस कार्यक्रम में हरिया के राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री नायब सैनी तथा उनके मंत्रिमंडल के कई मंत्रियों ने भी बाबा रामदेव के साथ योग किया।

मुख्यमंत्री सैनी ने इस मौके पर योग साधकों को संबोधित करते हुए कहा कि योग जीवन जीने की एक कला है और लोगों से इसे अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि लाखों लोग योग दिवस को उत्सव के रूप में मना रहे हैं। कुरुक्षेत्र ज्ञान, कर्म और गीता की भूमि है, जहां भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश दिया था। आज पूरा विश्व योग को अपना रहा है और इसका श्रेय हमारे संतों, ऋषियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्होंने योग को वैश्विक स्तर पर पुनः स्थापित किया, जो भारत की पहचान रहा है।

‘एक धरती, एक स्वास्थ्य’
राज्य के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘एक धरती, एक स्वास्थ्य’ है। योग किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि पूरी मानवता के कल्याण के लिए है। उन्होंने कहा कि योग सिर्फ व्यायाम नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ, सुखी और शांतिपूर्ण जीवन के पीछे एक महत्वपूर्ण विज्ञान है। यह जीवन जीने की कला है और हमें इसे अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

सरकारी कार्यालयों में ‘योग ब्रेक’
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि सभी सरकारी कार्यालयों में पांच मिनट का ‘योग ब्रेक’ कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में योग पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे और हरियाणा के खेल विभाग में 40 योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में एक अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्र के लिए सभागार का निर्माण किया जाएगा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 4 5 8 7
Total views : 364630

Follow us on