Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर में तीन राशन की दुकानें निलंबित, ई-केवाईसी में बरती लापरवाही

मुजफ्फरनगर में तीन राशन की दुकानें निलंबित, ई-केवाईसी में बरती लापरवाही

LP Live, Muzaffarnagar:
राशन कार्ड धारकों की यूनिट सदस्यों की ई-केवाईसी कराने में लापरवाही बरतने पर चार राशन डीलरों की दुकानों को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही चार कोटेदारों को सुधार के लिए नोटिस जारी किया है, जिसमें 31 जून से पहले सभी कार्ड सदस्यों की ई-केवाईसी करने के निर्देश दिए है। सदर तहसील क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई से जिले के कोटेदारों में हडकंप मच गया है।

How to Make a News Portal


उत्तर प्रदेश शासन ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से पिछले लगभग एक वर्ष से समस्त कार्डधारकों की राशनकार्ड में प्रचलित यूनिटों की राशन डीलरों के माध्यम से ई-केवाईसी कराने का अभियान चलाया हुआ है। इसके लिए अन्तिम तिथि 30 जून 2025 है। बार बार निर्देश के बाद भी राशन डीलरों द्वारा ई-पॉश मशीन के माध्यम से कार्डधारकों व यूनिटों सदस्यों की ई-केवाईसी कराये जाने में रूचि न दिखाये जाने व लापरवाही बरते जाने का पर विभागीय वेबसाईट की मानिटरिंग में के बाद कोटेदारों व कार्ड धारकों को कैंप लगाकर समझाया गया, लेकिन इसके बाद भी सदर तहसील क्षेत्र में कुछ कोटेदारों ने गंभीरता नहीं दिखाई। इसके चलते सदर तहसील क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक ने गांव दतियाना, गांव अलावलपुर और गांव अमीरनगर के कोटेदारों की राशन की दुकानों को निलम्बित कर दी है। इसके साथ ही चार कोटेदार मौ. शोएब ग्राम पंचायत चरथावल, महीपाल ग्राम पंचायत दूधली, पवन कुमार नगर चरथावल, सुरेशबीर ग्राम खिंदडिया द्वारा ई-केवाईसी करने में रूचि न लेने के कारण उनकी जमा प्रतिभूति दंड स्वरूप शासन के पक्ष में जब्त करने की कार्यवाही के लिए नोटिस जारी किया। सदर तहसील के पूर्ति निरीक्षक आशीष दयाल ने बताया कि लापरवाही दिखाने पर यह कार्रवाई हुई हे। 30 जून तक सभी कोटेदारों को अपनी दुकानों के कार्डों की ई-केवाईसी करनी है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 7 3 1
Total views : 385312

Follow us on