
लोकपथ लाइव (मुजफ्फरनगर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीप्रेटरी स्कूल में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत मां के अमर सपूत पंडित लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूर्व संध्या पर अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ स्कूल के निदेशक पी.के. जैन ने दोनों महापुरुषों के छायाचित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया। इसके पश्चात नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी प्यारे बापू और शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
समारोह के दौरान मासूम बच्चों ने गांधी जी के सिद्धांतों और सामाजिक एकता पर आधारित भावपूर्ण मंचन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने “दे दी हमें आजादी बिना खड़ग बिना ढाल” तथा “ऐनक पहने लाठी पकड़े” जैसे देशभक्ति गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुतियां दीं।
संस्कृति और स्वच्छता का दिया गया संदेश
स्कूल के निदेशक पी.के. जैन ने सभी को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों को भारतीय संस्कृति, इतिहास और महापुरुषों के विचारों से अवगत कराने के उद्देश्य से विद्यालय में सभी राष्ट्रीय व सामाजिक पर्व उत्साहपूर्वक मनाए जाते हैं।
स्कूल कॉर्डिनेटर आशी जैन ने नन्हे बच्चों को बापू के जीवन और उनके विचारों से परिचित कराया। उन्होंने गांधी जी के प्रसिद्ध तीन बंदरों के माध्यम से ‘बुरा मत बोलो, बुरा मत सुनो और बुरा मत देखो’ का संदेश दिया। साथ ही बच्चों को अपने घर, समाज और आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
Post Views: 122













Total views : 427328