
लोकपथ लाइव मुजफ्फरनगर। शहर के कुकड़ा चौराहे स्थित एक प्लास्टिक कट्टे गोदाम में शनिवार सुबह करीब पांच बजे भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम में प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। कई घंटे बीत जाने के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका।


मौके पर एडीएम प्रशासन देश दीपक सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट दीपक पाल, एसडीएम शुभम श्रीवास्तव और तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारी लगातार राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी करते हुए दमकल कर्मियों के साथ आग पर काबू पाने के प्रयासों में जुटे रहे। फिलहाल आग लगने के कारणों से करोड़ो का नुकशान बताया जा रहा है।

Post Views: 160











Total views : 457580