Select Language :

Home » एजुकेशन » बोर्ड परीक्षार्थियों की तैयारी के लिए मुजफ्फरनगर में तैयार होंगे शैक्षिक वीडियो, पढ़े क्या है कारण

बोर्ड परीक्षार्थियों की तैयारी के लिए मुजफ्फरनगर में तैयार होंगे शैक्षिक वीडियो, पढ़े क्या है कारण

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विषय आधारित शैक्षिक वीडियो तैयार किए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) की ओर से इस संबंध में जनपद के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रधानाचार्याओं को निर्देश जारी किए गए हैं।
संयुक्त शिक्षा निदेशक ने डीआईओएस को दिए निर्देश
संयुक्त शिक्षा निदेशक, सहारनपुर मंडल के निर्देशानुसार शुरू किए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह है कि जनगणना कार्य में शिक्षक-शिक्षिकाओं की संलग्नता के दौरान भी विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारु रूप से चलती रहे। अभियान के तहत तैयार किए जाने वाले उत्कृष्ट शैक्षिक वीडियो जनपद के विद्यालयों को उपलब्ध कराए जाएंगे। इस पहल में राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों के इच्छुक सहायक अध्यापक, प्रवक्ता व प्रधानाचार्य भाग ले सकेंगे। प्रतिभागियों को वीडियो निर्माण के लिए बाकायदा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
प्रधानाचार्य डा. विकास कुमार को बनाया नोडल 
प्रशिक्षण एवं कार्यक्रम के समन्वय के लिए सह जिला विद्यालय निरीक्षक सुधीर कुमार के निर्देशन में राज्यपाल पुरस्कार और राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाचार्य डा. विकास कुमार को अधिकृत किया गया है। बताया गया कि डा. विकास कुमार इंटरमीडिएट स्तर पर भौतिक विज्ञान विषय के शैक्षिक वीडियो भी तैयार कर रहे हैं, जिनका प्रसारण पीएम ई-विद्या राष्ट्रीय चैनल पर हो रहा है।

डीएम की दो तहसीलदार सहित 12 अफसरों को चेतावनी, 6 का वेतन रोका

विद्यालय प्रधानाचार्यों को शिक्षकों तक संदेश पहुंचना अनिवार्य
प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वे पत्र की जानकारी अपने विद्यालय के सभी शिक्षकों तक अनिवार्य रूप से पहुंचाएं और उन्हें सहभागिता के लिए प्रेरित करें। इच्छुक शिक्षक-शिक्षिकाएं व प्रधानाचार्य दिए गए गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन और उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों तथा प्रधानाचार्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 8 7 1 3 1
Total views : 457758

Follow us on