
लोकपथ लाइव, मेरठ। सर्दी की शुरुआत के साथ ही जरूरतमंद बच्चों को ठंड से बचाने और उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरने के लिए एसवीसी क्वीन्स क्लब ने एक सराहनीय पहल की है। क्लब की ओर से 20 नवंबर को किला रोड क्षेत्र स्थित लुपुर बक्शर प्राथमिक विद्यालय में ‘हैप्पीनेस प्रोजेक्ट’ का आयोजन किया गया, जहां बच्चों के साथ केक काटकर खुशियां बांटी गईं और उन्हें गर्म कपड़े व पढ़ाई की सामग्री भेंट की गई।
ठंड से बचाव के लिए दिए कंबल, कैप और मोजे: कार्यक्रम के तहत स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं को कड़ाके की ठंड से राहत देने के लिए गर्म कंबल, ऊनी कैप और मोजे वितरित किए गए। इसके अलावा बच्चों की पढ़ाई में मदद के लिए स्टेशनरी का सामान, फल और नाश्ते के पैकेट भी दिए गए। आयोजन को और खास बनाने के लिए क्लब की सदस्या नीतू बंसल केक लेकर पहुंचीं, जिसे बच्चों के साथ मिलकर काटा गया।
अपनत्व और खुशियों के बीच भावुक हुईं सदस्याएं: क्लब की फाउंडर वर्षा गर्ग ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का मुख्य मकसद सिर्फ सामान बांटना नहीं, बल्कि जरूरतमंद बच्चों के साथ अपनत्व, प्रेम और खुशियों के पल साझा करना था। कार्यक्रम के दौरान क्लब की सदस्याओं ने बच्चों से आत्मीय बातचीत की और उनके साथ हंसी-खुशी समय बिताया। उपहार और प्यार पाकर बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान और उत्साह को देखकर सभी सदस्याएं भावविभोर हो गईं।
इन सदस्याओं का रहा विशेष योगदान: इस सामाजिक पहल को सफल बनाने में सुरभि, नीतू, पूजा, सारिका, सोनल, नेहा अग्रवाल, प्राची, निमिषा, नेहा बंसल, प्रीति, भावना, संगीता, नैना, संजिता, राजरानी और अमीषा का विशेष सहयोग रहा। अंत में फाउंडर वर्षा गर्ग ने सभी सहयोगी सदस्याओं का आभार व्यक्त किया।
Post Views: 75












Total views : 457580