Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » जाट कॉलोनी में ड्रामा, पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ा

जाट कॉलोनी में ड्रामा, पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ा

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की जाट कॉलोनी में एक विवाहिता ने अपने पति की बेवफाई का रंगे हाथ पर्दाफाश किया। महिला ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पुलिस को मौके पर बुलाया, जिसके बाद इलाके में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। बाद में दोनो पक्ष थाने में पहुंच गए।

How to Make a News Portal

जानकारी के अनुसार, विवाहिता को पिछले कुछ समय से अपने पति पर शक था। गुरुवार को जब उसे पुख्ता जानकारी मिली कि उसका पति घर में किसी अन्य महिला के साथ मौजूद है, तो उसने बिना देर किए डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम जैसे ही जाट कॉलोनी स्थित मकान पर पहुँची, वहाँ पति को दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया।

पत्नी के इस औचक कदम और पुलिस की मौजूदगी देख आरोपी पति और दूसरी महिला के होश उड़ गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। सिविल लाइन पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद सभी पक्षों को थाने बुलाया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत के आधार पर मामले की गहनता से जाँच की जा रही है। पति-पत्नी का मामला है। वार्ता चल रही है।

Share this post:

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 0 7 5
Total views : 392576

Follow us on