Select Language :

Home » साहित्य- कला संस्कृति,अध्यात्म » श्री श्याम गुणगान महोत्सव में हुई भजनों की अमृत वर्षा

श्री श्याम गुणगान महोत्सव में हुई भजनों की अमृत वर्षा

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। श्री श्याम परिवार सुखी संसार समिति (रजि.) द्वारा सभी श्याम भक्तों के लिए आयोजित भव्य ‘श्री श्याम गुणगान महोत्सव’ बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार भक्तों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ वसुंधरा रेजिडेंसी के निदेशक अमित चौधरी द्वारा ज्योति प्रज्वलन करके किया गया।
वृन्दावन से पधारे नंदू जी महाराज ने बिखेरा जादू
इस आध्यात्मिक अवसर पर श्री धाम वृन्दावन से पधारे परम श्रद्धेय गुरुवर श्री नंद किशोर जी शर्मा (श्री नंदू जी महाराज) ने भजनों की ऐसी अमृत वर्षा की कि पूरा माहौल श्याममयी हो गया। पूरे 10 वर्षों के पश्चात मुजफ्फरनगर की पावन धरा पर पधारे नंदू जी महाराज ने “भर दे रे श्याम, झोली भर दे” जैसे भजनों के माध्यम से प्रभु का गुणगान किया। इस दौरान उन्होंने मुजफ्फरनगर के साथ अपने पुराने प्रेम को साझा करते हुए समिति द्वारा किए गए इस भव्य आयोजन की अत्यंत सराहना की और सभी भक्तों को शुभकामनाएं दीं।
सुमधुर भजनों से सजी शाम
भजन संध्या में बाहर से आए कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां देकर उपस्थित भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसमें मध्य प्रदेश से आमंत्रित गायिका अधिष्ठा अनुष्का ने अपनी मधुर आवाज और भजनों के भावों से बाबा को रिझाया।मुजफ्फरनगर के स्थानीय गायक मयंक धीमान ने अपनी प्रस्तुति दी। दिल्ली से आए शिवम इंटरनेशनल म्यूजिकल ग्रुप ने भी शानदार संगीतमय प्रस्तुतियां दीं।
इस भजन संध्या में शहर भर के साथ-साथ आसपास के कस्बों और जिलों से आए श्याम प्रेमियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ वसुंधरा रेजिडेंसी के अमित चौधरी द्वारा ज्योति प्रज्वलन करके किया गया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ-साथ जिला मंत्री भाजपा ममता अग्रवाल, गणपति खाटू श्याम मंदिर के अमरीश सिंघल, स्वस्तिक इंजीनियर्स के संजीव कमल और व्यापारी नेता संजय मित्तल ने भी उत्सव में शामिल होकर सभी को शुभकामनाएं दीं।
समिति के सदस्यों का योगदान
समिति के संरक्षक राजीव गोयल, समाजसेवी भीमसेन कंसल और प्रधान अमित गुप्ता ने सभी को महोत्सव की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस आयोजन को सफल बनाने में अमित गोयल, ललित बंसल, विवेक अग्रवाल, नवीन गर्ग, अमित गोयल (मोंटू), शशांक राणा, प्रियंक गर्ग, जे.पी. गोयल, अनिल गोयल, अमरीश सिंघल, विकास अग्रवाल (कन्नू), अशोक मालपानी, लोकेश गोयल, सुनीत मित्तल, गौरव गर्ग, गौरव जिंदल, अंकित अग्रवाल, अंकुश अग्रवाल, पराग अग्रवाल, अतुल गोयल, मुकेश गर्ग, रजत गोयल और अग्रिम सिंघल समेत अन्य सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति रही।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 4 1 4 3
Total views : 363694

Follow us on