Select Language :

Home » एजुकेशन » जीडी गोयनका स्कूल में नुक्कड़ नाटक से दिया बाल सुरक्षा का संदेश

जीडी गोयनका स्कूल में नुक्कड़ नाटक से दिया बाल सुरक्षा का संदेश

लोकपथ लाइव (मुजफ्फरनगर)। बाल सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, मुज़फ्फरनगर में गुरुवार को पॉक्सो (POCSO) अधिनियम पर आधारित एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) गरिमा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने पॉक्सो अधिनियम, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श (गुड टच-बैड टच) तथा बाल अधिकारों जैसे अत्यंत संवेदनशील व महत्वपूर्ण विषयों पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक मंचित किया। विद्यार्थियों की इस जीवंत प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और बाल सुरक्षा का मजबूत संदेश दिया।
न्यायिक अधिकारियों ने दी कानूनी प्रावधानों की जानकारी
कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों में मनोज कुमार सिद्धू (अपर जनपद न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश, पॉक्सो अधिनियम), देवेंद्र सिंह फौजदार (अपर सिविल जज/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट), डॉ. सत्येंद्र कुमार चौधरी (सिविल जज, वरिष्ठ प्रभाग एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण), राजीव त्यागी (मुख्य विधिक एवं प्रतिरक्षा अधिवक्ता) तथा गौरव मलिक (पैरालीगल स्वयंसेवक) शामिल रहे। न्यायिक एवं विधिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, पॉक्सो कानून के प्रमुख कानूनी प्रावधानों एवं उपलब्ध विधिक सहायता की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को किसी भी असुरक्षित स्थिति का सामना होने पर बिना किसी डर या संकोच के निडर होकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।
बच्चों की सुरक्षा पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी: प्रधानाचार्या
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा, “बच्चों की सुरक्षा केवल विद्यालय की नहीं, बल्कि परिवार और पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। प्रत्येक बच्चे को अपने अधिकारों की सही जानकारी होना और किसी भी असुरक्षित परिस्थिति में बिना भय के आवाज उठाना बेहद आवश्यक है। इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास और सुरक्षा-बोध विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधक सचिन गोयल एवं शाश्वत गोयल सहित पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। अंत में प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा ने सभी न्यायिक अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। “जागरूक बनें, सुरक्षित रहें” के मुख्य संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 6 3 9 7 2
Total views : 427328

Follow us on