Select Language :

Home » स्वास्थ्य » CMO कार्यालय में ठगी, मलेरिया विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार

CMO कार्यालय में ठगी, मलेरिया विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार

LP Live, Muzaffarnagar: मलेरिया विभाग में कार्यरत एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने सीएमओ (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) के नाम का दुरुपयोग कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया । नगर कोतवाली पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर आरोपी पर तत्काल कार्रवाई की। इस मामले से सीएमओ विभाग में हड़कम मच गया।
मुजफ्फरनगर स्वास्थ विभाग के मलेरिया विभाग की अर्बन यूनिट में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विपिन कुमार को नगर कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया है। विपिन पर कई लोगो ने विभाग में नौकरी दिलाने के नाम रुपये ठगने के आरोप लगाये हैं। आरोपी ने पीड़ितों से खुद को सीएमओ का स्टेनो बताकर रुपये हड़पे हैं। पकड़ा गया कर्मचारी अपने पिता की मौत के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में विभाग में नियुक्त किया गया था। लेकिन उसने पद का दुरुपयोग करते हुए लोगों को झांसे में लिया और सीएमओ के नाम पर वसूली शुरू कर दी।

कितनों को बनाया शिकार?

पीड़ितों से ठगी की लिस्ट लंबी है। विकलांग प्रमाण पत्र के नाम पर 2500 रुपये, सिसोना के युवक से नौकरी के नाम पर 31000 रुपये, होशियारपुर के युवक से 40000 रूपये की ठगी अभी तक सामने आई है। पीड़ितों ने नगर कोतवाली पहुचकर आरोपी पर सख्त कारवाई की मांग की है।पुलिस अब गहराई से पूछताछ में जुटी है, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो सके।
सीएमओ डॉ सुनील कुमार तेवतिया ने कहा कि पूरे मामले की विभागीय जांच जारी है। मुक़दमा दर्ज होने पर विपिन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाएगा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 3 6 5
Total views : 378991

Follow us on