Select Language :

Home » अपराध » प्रदूषण विभाग की बड़ी कार्रवाई, पांच मैटल ईकाइयां सील

प्रदूषण विभाग की बड़ी कार्रवाई, पांच मैटल ईकाइयां सील

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। प्रदूषण नियंत्रण मानकों का पालन नहीं करने वाली इकाइयों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्रवाई तेज हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दिल्ली के आदेशों का पालन नहीं करने वाली पांच मैटल इकाइयों पर कार्रवाई करते हुए सील किया गया है। सीलिंग की कार्रवाई से बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में रोलिंग मिल व अन्य लोहा व मेटल गलाने वाली बड़ी इकाइयों के संचालकों में हडकंप मच गया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 30 जनवरी 2026 को दिल्ली-एनसीआर में शामिल औद्योगिक ईकाइयों की मानिटरिंग के आदेश दिए थे। इसमें अभी तक ओसीईएमएस व पीटीजेड कैमरा नहीं लगाने वाली ईकाइयों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सीलिंग के निर्देश है। इसी क्रम में क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी गीतेश चंद्रा के निर्देश पर एई कुंवर संतोष व जेई राजा गुप्ता आदि अधिकारी व कर्मचारियों की टीम ने बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र को निरीक्षण किया। इस दौरान टीम अधिकारियों को बैट्ररी स्क्रैप से लैड एंगल निर्माण करने व अन्य धातु गलाने वाली पांच इकाइयों का चिन्हित किया गया, जहां ओसीईएमएस व पीटीजेड कैमरे के बिना इकाई संचालित हो रही थी। इसके अलावा अन्य मानकों को भी पूरा नहीं किया गया। टीम ने मौके पर ही आरके मैटल, एनआर मैटल, प्रिंस मैटल, श्री मेटल व तालिब मैटल इकाइयों को बंद कराते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी गीतेश चंद्रा ने बताया कि प्रदूषण फैलाने वाली ईकाइयों पर तत्काल प्रभाव से सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है। अभियान चलाकर प्रदूषकारी इकाईयों की तलाश कर उन्हें बंद कराया जा रहा है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 4 0 8 6
Total views : 363528

Follow us on