Select Language :

Home » एजुकेशन » NEP-2020 वर्कशॉप शुरू, उच्च शिक्षा में नवाचार पर मंथन

NEP-2020 वर्कशॉप शुरू, उच्च शिक्षा में नवाचार पर मंथन

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पीजी कॉलेज और UGC MMTTC (अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़) के संयुक्त तत्वावधान में ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (NEP-2020) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं उच्च शिक्षा में नवाचार’ विषय पर आधारित आठ दिवसीय ओरिएंटेशन एवं सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ।
महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. सीमा जैन ने की, जबकि संचालन कोर्स कोआर्डिनेटर डॉ. स्वीटी जैन (असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र) द्वारा किया गया। उद्घाटन सत्र में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर विमला वाई की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान कार्यक्रम निदेशक डॉ. फाइज़ा अब्बासी सहित देश भर से आए विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षाविद और शिक्षक उपस्थित रहे।
प्रथम दिवस के तकनीकी सत्रों में मुख्य वक्ता प्रो. वसीम अहमद एवं प्रो. आयशा फारूक ने प्रतिभागियों के साथ संवाद और इंटरैक्टिव गतिविधियों के माध्यम से महत्वपूर्ण समकालीन विषयों पर विचार-विमर्श किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि NEP-2020 महज एक नीतिगत दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह भारतीय उच्च शिक्षा को अधिक समावेशी, कौशल-आधारित, अनुसंधानपरक और रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है।
कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि इस आठ दिवसीय प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति की मूल भावना, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, शोध एवं विद्यार्थी-केंद्रित तकनीकों से अवगत कराना है। इस अवसर पर विभागाध्यक्षा डॉ. पूनम शर्मा एवं आयोजन समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। आगामी दिनों में यह कार्यक्रम विभिन्न विषय विशेषज्ञों के माध्यम से NEP-2020 के विविध व्यावहारिक आयामों को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत करेगा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 3 0 9 6
Total views : 399671

Follow us on