Select Language :

Home » स्वास्थ्य » आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर जिला यूपी में प्रथम, डीएम व सीएमओ पुरस्कृत

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर जिला यूपी में प्रथम, डीएम व सीएमओ पुरस्कृत

लोकपथ लाइव, लखनऊ/रामपुर: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं में रामपुर जिले ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के मामले में रामपुर ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले में पिछले एक वर्ष के दौरान सर्वाधिक 1 लाख 79 हजार आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं।
इस शानदार उपलब्धि पर लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने रामपुर जिले को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
जनता दर्शन में बांटे गए आयुष्मान कार्ड:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से, रामपुर के जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने ‘जनता दर्शन’ के दौरान गंभीर बीमारियों से पीड़ित और दिव्यांग लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड अपने हाथों से सौंपे।
  • टांडा तहसील के ग्राम पोयली नायक निवासी कैंसर पीड़ित केविन्दर सिंह और मिलक तहसील के राजकुमार माहेश्वरी (जिनके पैर की सर्जरी होनी है) को कार्ड प्रदान किए गए।
  • इसके अतिरिक्त, स्वार तहसील क्षेत्र के 100 प्रतिशत दिव्यांग हेमराज और प्रेमशंकर को भी आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।
  • जिले में अब तक बने 6.91 लाख से अधिक कार्ड:
जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत रामपुर में अब तक कुल 6,91,928 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। पिछले एक वर्ष में 1.79 लाख कार्ड बनाकर प्रदेश में पहला स्थान हासिल करना जिले के प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के बेहतर समन्वय व प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाता है। प्रशासन का यह निरंतर प्रयास है कि योजना का लाभ हर वास्तविक और जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर पहुंचे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 6 7 9 8 8
Total views : 432837

Follow us on