Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » I Love Muhammad पोस्टर पर उपद्रव, कई पुलिसकर्मी घायल, डीआईजी का आया बयान

I Love Muhammad पोस्टर पर उपद्रव, कई पुलिसकर्मी घायल, डीआईजी का आया बयान

बरेली उपद्रव।

LP Live, Bareillyउत्तर प्रदेश के बरेली में जुमे की नमाज के बाद भारी बवाल हुआ। (I Love Mohamad) आई लव मुहम्मद पोस्टर विवाद को लेकर जुमे की नमाज के बाद लोगों को जुटने का आह्वान किया गया था। आईएमसी नेता मौलाना तौकीर रजा की ओर से ऐलान किए जाने के बाद भारी संख्या में मस्जिदों पर लोग जुट गए, जिसके बाद लोगों का जुलूस निकला। पुलिस-प्रशासन की ओर से लोगों को किसी प्रकार के प्रदर्शन की अनुमति की जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद भी तीन-चार स्थानों पर जुटी भीड़ ने हिंसक प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी बीच बड़ी संख्या में लोग स्थानीय इस्लामिया कालेज मैदान में पहुंच गए। पुलिस भीड़ को लगातार समझाने में लगी थी। इसी दौरान कुछ शरारती तत्वों ने अचानक पथराव और फायरिंग कर दिया। इसमें 10 पुलिस कर्मी घायल हो गए। घटना के बाद डीआईजी का बयान सामने आया है।

बरेली उपद्रव।
डीआईजी अजय सहानी।

DIG बाले, सुनियोजित साजिश थी हिंसा

How to Make a News Portal
बरेली रेंज के डीआईजी अजय साहनी ने हिंसा को नियंत्रित किए जाने के बाद मीडिया से बातचीत में साफ किया कि पूरी घटना सुनियोजित साजिश का हिस्सा लग रही है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस विवाद को भड़काने वाले सभी तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। मौलाना तौकीर रजा के इस प्रकार की भीड़ जुटाने के आह्वान मामले पर डीआईजी ने सख्त लहजे में कहा कि जिन लोगों ने साजिश रची, इस प्रकार के प्रदर्शन का आह्वान किया और घटना को अंजाम दिया, कोई भी बख्शा नहीं जाएगा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 6 0 8 5
Total views : 403823

Follow us on