
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। शहर के गीता एन्कलेव निवासी ज्योतिषविद विवेक शास्त्री ने बुधवार को डीएम उमेश कुमार से मिलकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस पत्र में उन्होंने 18 अक्टूबर को अंतराष्ट्रीय वैदिक ज्योतिष दिवस की घोषणा की मांग की है। उन्होंने कहा कि ज्योतिषविद के सम्मान में भी एक राष्ट्रीय दिवस तय होना जरूरी है।
ज्योतिषविद विवेक शास्त्री ने राष्ट्रपति के नाम दिए गए ज्ञापन में अवगत कराया कि भारतीय वैदिक ज्योतिष पांच हजार वर्षों से भी अधिक समय से अस्तिव में है। इसकी जड़े प्राचीन वैदिक संस्कृति में निहित है। इसलिए हम चाहते हैं कि ऋषि मुनि की प्राचीन वैदिक ज्योतिष जन-जन तक पहुंचे। इसके लिए 18 अक्टूबर की तिथि अंतराष्ट्रीय वैदिक ज्योतिष दिवस के रूप में मनाने के लिए घोषित की जाए। डीएम ने उनका मांग पत्र राष्ट्रपति को प्रेषित किया है। उन्होंने बताया कि उनके पिता उम्मेद कुमार भी 51 वर्षों से वैदिक ज्योतिष का कार्य करते हैं। वह भी 14 वर्षों से इस कार्य में है।
Post Views: 141













Total views : 422000