Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » बीएसए कार्यालय में निकला सांप, कर्मचारियों में दहशत, वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन

बीएसए कार्यालय में निकला सांप, कर्मचारियों में दहशत, वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय परिसर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब परिसर अचानक सांप दिखाई दिया। कार्यालय में सांप की मौजूदगी की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया और सुरक्षा के मद्देनजर तमाम कर्मचारी तत्काल कमरों से बाहर निकल आए। घटना के बाद कार्यालय परिसर के बाहर कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

How to Make a News Portal

घटना की जानकारी तुरंत वन विभाग को दी गई, जिसके बाद वन कर्मियों की एक टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और सांप को सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बताया गया की इस कार्यालय परिसर में सांप निकलने की यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पूर्व भी यहाँ सांप दिखाई दे चुके है। बार-बार दफ्तर में विषैले जीवों के प्रवेश से कर्मचारियों में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है। हालांकि की वन विभाग द्वारा काफ़ी देर रेस्क्यू अभियान चला, लेकिन कोई साँप नहीं पकड़ा गया। कर्मचारियों ने बताया चार साँप भी एक साथ परिसर में घास के अंदर से घूमते देखे गए है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 9 6 5 0
Total views : 421622

Follow us on