Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » एमडीए का बड़ा बुलडोजर एक्शन, 21 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

एमडीए का बड़ा बुलडोजर एक्शन, 21 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। एमडीए उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या के निर्देशों के अनुपालन में गुरुवार को प्राधिकरण की टीम ने खतौली विकास क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चलाया। भारी पुलिस बल के साथ प्राधिकरण के ने जेसीबी से तीन अलग-अलग स्थानों पर कुल 21 बीघा भूमि पर फैले अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इस बड़ी कार्रवाई से भू-माफियाओं और अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया।
एमडीए के अधिकारी पुलिस टीम के साथ मीरापुर रोड स्थित ग्राम गंगधाडी में राजेश फार्म हाउस के पीछे पहुंचे, जहां नवीन प्रधान एवं भीम द्वारा बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए लगभग 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग विकसित की जा रही थी। इसके अलावा सफेदा रोड पर आलोक गोयल और इमरान प्रधान द्वारा लगभग 03 बीघा भूमि पर तथा सफेदा रोड फ्लाई ओवर के नीचे, कोल्ड स्टोरेज के सामने राहुल अरोरा एवं परमिन्दर आदि द्वारा करीब 08 बीघा भूमि पर अनाधिकृत रूप से प्लॉटिंग का निर्माण होता पाया। टीम ने इन तीनों स्थानों को मिलाकर कुल 21 बीघा क्षेत्र में फैला अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया। एमडीए उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या ने बताया कि इन सभी अवैध प्लॉटिंगकर्ताओं को पूर्व में ही नोटिस जारी कर चालानी कार्रवाई की गई थी और नियमानुसार ध्वस्तीकरण के आदेश भी निर्गत किए जा चुके थे। इसके बावजूद संबंधित भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध निर्माण और प्लॉटिंग की नींव नहीं हटाई गई थी। जिसके बाद गुरुवार को प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी, सहायक अभियंता और तकनीकी टीम ने स्थानीय थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की मदद से समस्त अवैध निर्माणों को जमींदोज कर दिया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 9 6 1 5
Total views : 421566

Follow us on