Select Language :

Home » Uncategorized » जिला अस्पताल में दलालों पर सख्ती, अवैध वसूली करने वालों पर होगी एफआईआर

जिला अस्पताल में दलालों पर सख्ती, अवैध वसूली करने वालों पर होगी एफआईआर

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर में मरीजों और उनके तीमारदारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा अस्पताल परिसर में सक्रिय दलालों और अवैध वसूली करने वाले बाहरी व्यक्तियों पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है।

जिला अस्पताल में शपथ ग्रहण, बिना भेदभाव मरीजों के उपचार का संकल्प

इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय डॉ. भुजवीर सिंह ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में बिना किसी कार्य के घूमने वाले अज्ञात एवं बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसे बाहरी व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जाए, जो बिना किसी वैध कार्य के अस्पताल परिसर में घूमते रहते हैं और मरीजों तथा उनके तीमारदारों को काम कराने के नाम पर अपने जाल में फंसाकर उनसे अवैध वसूली करते हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध शिकायत अथवा संलिप्तता सामने आने पर एफआईआर दर्ज कराते हुए नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षाकर्मी अपनी ड्यूटी पूरी मुस्तैदी के साथ निभाएं और अस्पताल परिसर में आने-जाने वाले बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के अनावश्यक रूप से परिसर में घूमने अथवा मरीजों और उनके परिजनों से संपर्क करने की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने दलालों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए एफआईआर सहित उचित कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही जिला चिकित्सालय के समस्त चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं अन्य स्टाफ को भी स्पष्ट हिदायत दी गई कि ड्यूटी के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति के साथ किसी प्रकार का अनावश्यक संपर्क न रखा जाए। अस्पताल की व्यवस्थाओं को प्रभावित करने वाली गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य जिला चिकित्सालय में पारदर्शी व्यवस्था बनाए रखना, मरीजों और उनके तीमारदारों को दलालों के शोषण से बचाना तथा सरकारी अस्पताल में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक बिना किसी परेशानी के पहुंचाना है। अधिकारियों के इस सख्त रुख से अस्पताल परिसर में अनावश्यक रूप से घूमने वाले बाहरी व्यक्तियों और मरीजों से अवैध वसूली करने वाले तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 8 8 8 0 3
Total views : 459932

Follow us on