Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » विधानसभा घेराव की तैयारी कर रहे कांग्रेसी हाउस अरेस्ट

विधानसभा घेराव की तैयारी कर रहे कांग्रेसी हाउस अरेस्ट

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। लखनऊ जाने की तैयारी कर रहे स्थानीय कांग्रेस नेताओं को सोमवार को पुलिस ने साकेत कॉलोनी में पूर्व जिलाध्यक्ष के आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों की आपस में नोकझोंक भी हुई।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के आह्वान पर 17 फरवरी के प्रस्तावित मनरेगा बचाओ विधानसभा घेराव में शामिल होने के लिए मुजफ्फरनगर से नेता निजी वाहनों से लखनऊ जाने की तैयारी कर रहे थे। पूर्व जिलाध्यक्ष पं. सुबोध शर्मा के नेतृत्व में उनके आवास से कई पदाधिकारी रवाना होने वाले थे, लेकिन स्थानीय पुलिस ने सभी को हाउस अरेस्ट कर लिया। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतंत्र विरोधी कदम बताते हुए प्रदेश सरकार पर तानाशाही रवैये का आरोप लगाया और विरोध जारी रखने की चेतावनी दी। इस दौरान कांग्रेस के पीसीसी गुफरान काजमी,पीसीसी लियाकत राव, महफूज राणा,पीसीसी विनोद गुज्जर, पीसीसी धीरज महेश्वरी, पीसीसी अनिल दत्त शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष गीता काकरान, युगल किशोर भारती, बृजभूषण शर्मा, नफीस त्यागी राजकुमार धीमान, आरिफ अंसारी,सगीर मलिक,विकास, राजकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

How to Make a News Portal

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 3 5 9
Total views : 378977

Follow us on