
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुजफ्फरनगर दौरे की तिथि में बदलाव किया गया है। अब मुख्यमंत्री 9 अप्रैल के स्थान पर 13 अप्रैल को जनपद के भ्रमण पर रहेंगे।


राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के अनुसार 9 अप्रैल के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जनपद में आयोजित रोजगार मेले में शिरकत करने वाले थे। उन्हें युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने थे। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री द्वारा माता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण भी किया जाना था। तिथि में हुए इस बदलाव के बाद जिला प्रशासन ने नए सिरे से तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। हालांकि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सोमवार को ही योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर नुमाइश ग्राउंड का भ्रमण किया था। इस दौरान डीएम और एसएसपी भी मौजूद रहे थे।

Post Views: 518












Total views : 410530