
LP Live, Meerut: (Megha Aggarwal)मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल में पर्यावरण क्लब के सहयोग से रक्षाबंधन पर्व पर विशेष वृक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इको क्लब के विद्यार्थियों ने पर्यावरण-हितैषी राखियाँ बनाकर वृक्षों के तनों पर बाँधीं और वृक्षों को परिवार का सदस्य मानकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।


कार्यक्रम की पहल जाहिद ख़ान ने की, जो प्रधानाचार्या वीनू अग्रवाल के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। विद्यालय के प्रबंधक राहुल केसरवानी ने सतत विकास के समर्थन में इस पहल की सराहना की। इस दौरान बच्चों ने वृक्षों पर राखी बांधी और वृक्षों की रक्षा, जीवन की सुरक्षा का संदेश दिया।

Post Views: 130











Total views : 446474