Select Language :

Home » एजुकेशन » द एसडी पब्लिक स्कूल में विशेषज्ञों ने दी ट्रेनिंग

द एसडी पब्लिक स्कूल में विशेषज्ञों ने दी ट्रेनिंग

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा रविवार को द्वारिका सिटी स्थित द एसडी पब्लिक स्कूल में “प्रोमोटिंग मेंटल हेल्थ एंड वेलनेस अमंग स्टूडेंट्स” (विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण संवर्धन) विषय पर एक दिवसीय महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जनपद और आसपास के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया।

माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम माहना एवं मुख्य वक्ताओं (रिसोर्स पर्सन) द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय की परंपरानुसार प्रधानाचार्या ने आमंत्रित विषय विशेषज्ञों को सुंदर पौधे भेंट कर उनका अभिनंदन किया और उपस्थित शिक्षकगण से उनका परिचय कराया।

कार्यशाला का मुख्य संचालन भारतीय शिक्षा बोर्ड, हरिद्वार की प्रधानाचार्या डॉ.  वंदना पांडे तथा द डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, कोटद्वार की प्रधानाचार्या डॉ. नूतन बिष्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

सकारात्मक शैक्षिक वातावरण और भावनात्मक विकास पर जोर

विशेषज्ञों ने सत्र के दौरान बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और एक सकारात्मक शैक्षिक वातावरण का निर्माण करना है। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों के भावनात्मक एवं मनोवैज्ञानिक विकास के लिए प्रभावी रणनीतियों से अवगत कराया।

प्रतिभागियों ने सीबीएसई की इस पहल को बेहद उपयोगी व प्रेरणादायक बताते हुए स्कूलों में इसे लागू करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम माहना ने मुख्य वक्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और सभी का आभार व्यक्त किया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 4 5 5
Total views : 379359

Follow us on