Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » सोते हुए तडप रहे थे भाई-बहन, कमरे में सांप देख मां के उडे होश

सोते हुए तडप रहे थे भाई-बहन, कमरे में सांप देख मां के उडे होश

LP Live, Muzaffarnagar: बरसात में घरों में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ रही है। फुगाना थाना क्षेत्र के गांव करौदा महाराज में रविवार रात 11 वर्ष की तमन्ना और सात वर्ष का पारस  सो रहे थे। देर रात बच्चों को तड़पता देख मां की आंख खुली तो मां के होश उड़ गए। कमरे के कौने में शांप के बैठा देख चींखपुकार मच गई। अस्पताल ले जाने के बाद भी दोनों बच्चों की मौत हो गई।

How to Make a News Portal

फुगाना थाना क्षेत्र के करौदा महाजन गांव में रविवार रात अपने घर के कमरे में सो रही कक्षा तीन की छात्रा तमन्ना और उसके भाई कक्षा दो के छात्र पारस को सांप ने डस लिया। दोनों की हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उन्हें शामली अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन दोनों की मौत हो गई। झाड-फूंक का भी सहारा लिया, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। करौदा महाजन निवासी राजेश कुमार पंजाब के जालंधर में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नि प्रतिभा अपनी बेटी तमन्ना और बेटे पारस  के साथ गांव में रह रहती है। सांप ने पारस के होंठ और तमन्ना की उंगली पर डसा था। ग्रामीणों ने सांप को जिंदा पकड़वाकर जंगल में छुड़वा दिया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 5 9 4 1
Total views : 403621

Follow us on