Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » आर्य एकेडमी में शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम, अक्षिका बालियान अव्वल

आर्य एकेडमी में शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम, अक्षिका बालियान अव्वल

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल ने इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा परिणामों में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। हाल ही में घोषित परिणामों में विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिसर और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

How to Make a News Portal

इस वर्ष की परीक्षा में अक्षिका बालियान ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, चित्रांशा भट्ट ने 90 प्रतिशत और सोनल चौधरी ने 85.4 प्रतिशत अंकों के साथ सफलता की नई इबारत लिखी। इन मेधावी छात्राओं के शानदार प्रदर्शन ने न केवल अपने माता-पिता, बल्कि विद्यालय का नाम भी गौरवान्वित किया है। विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट श्रेणी में अंक प्राप्त कर संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता पर मुहर लगा दी है।

विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्या  सोनिका आर्या ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने कहा, “यह सफलता विद्यार्थियों के कड़े परिश्रम, शिक्षकों के सटीक मार्गदर्शन और अभिभावकों के अटूट विश्वास का साझा परिणाम है।”

वहीं, विद्यालय के प्रबंधक सुघोष आर्या ने भी होनहारों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि हमारे लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने विश्वास जताया कि यहाँ के विद्यार्थी भविष्य में भी इसी लगन से मेहनत कर समाज और देश का नाम रोशन करेंगे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 9 1 6 6 0
Total views : 280224

Follow us on