
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज के प्रांगण में सोमवार को ‘पुरातन छात्रा सम्मेलन’ (Alumni Meet) का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की पूर्व छात्राओं ने भारी संख्या में शिरकत कर अपनी पुरानी यादों को ताजा किया और वर्तमान छात्राओं के साथ सफलता के गुर साझा किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों और पुरातन छात्राओं के परिचय के साथ हुआ। वर्तमान में सम्मानित पदों पर आसीन महिलाओं ने मंच से अपने स्कूली जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए छात्राओं को भविष्य में ऊंचाइयां छूने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन रुचिका शर्मा व शिवाली पंवार द्वारा किया गया।
सम्मेलन में मुख्य रूप से राजी सिद्धार्थ (PCS), संगीता अरोड़ा, रीना सोम, शैली भारद्वाज, अंजलि अग्रवाल, गजाला परवीन और भावना गर्ग सहित लगभग 75 पुरातन छात्राओं ने हिस्सा लिया। इन पूर्व छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर समां बांध दिया।
समारोह के समापन पर प्रधानाचार्या डा. राजेश कुमारी ने सभी पूर्व छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुरातन छात्राएं विद्यालय की असली धरोहर हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में शैली रंजन, विभूति शर्मा, सीमा शर्मा और दिव्या सहित समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
Post Views: 443













Total views : 307607