Select Language :

Home » एजुकेशन » चिल्ड्रन एकेडमी के वार्षिकोत्सव में दिखी देशभक्ति की झलक

चिल्ड्रन एकेडमी के वार्षिकोत्सव में दिखी देशभक्ति की झलक

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। शहर के चिल्ड्रन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह बड़े उत्साह, उमंग और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेधावी छात्र-छात्राओं को इस अवसर पर पुरस्कृत किया गया।

  चिल्ड्रन एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल का वार्षिकोत्सव का विशाल कार्यक्रम रुड़की रोड स्थित किरण फार्म हाउस में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक बिशंबर पंचाल ने किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे देवेंद्र कश्यप (राष्ट्रीय अध्यक्ष, सामाजिक न्याय पार्टी) ने किया। सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन उप ‌‍‌‌‌‌‌प्रधानाचार्या सानया निगम व प्रधानाचार्य अमर पांचाल ने मुख्य अतिथि के साथ किया। इस अवसर पर विद्यालय की वार्षिक प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया।

स्कूली बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से किया मंत्रमुग्ध
कार्यक्रम में नर्सरी वर्ग की बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत बटरफ्लाई डांस, LKG विद्यार्थियों का वेलकम सॉन्ग तथा UKG के बच्चों की सेव ट्रीज़ थीम प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कक्षा 1–2 के विद्यार्थियों ने मोटिवेशनल थीम और टाइमलेस ट्यून्स के माध्यम से प्रेरणादायक संदेश दिया। कक्षा 4 के विद्यार्थियों ने सावित्रीबाई फुले श्रद्धांजलि तथा फेस्टिवल ऑफ इंडिया प्रस्तुति से दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं। वहीं,
वरिष्ठ वर्ग की प्रस्तुतियों में नारी शक्ति नाटक, कल्चर डांस, तथा मुख्य अतिथि के स्वागत में विशेष नृत्य कार्यक्रम ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा 4–5 के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति आधारित नाट्य प्रस्तुति “ऑपरेशन सिंदूर” रही, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 4 0 4
Total views : 379119

Follow us on