Select Language :

Home » एजुकेशन » द एसडी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस, छात्रों ने दिखाया खेल कौशल

द एसडी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस, छात्रों ने दिखाया खेल कौशल

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। द एसडी पब्लिक स्कूल में सोमवार को वार्षिक खेल दिवस ‘अदम्य’ का बेहद उत्साहपूर्ण और भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने किया। इस दौरान उनके साथ विद्यालय के सचिव आकाश कुमार, सपना कुमार, कार्तिक स्वरूप और आकांक्षा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय की निर्देशिका चंचल सक्सेना और प्रधानाचार्या नीलम माहना ने मुख्य अतिथिगण को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
समारोह की शुरुआत विद्यालय के चारों सदनों के कप्तानों द्वारा अपनी टुकड़ियों के साथ प्रस्तुत किए गए आकर्षक मार्च-पास्ट से हुई, जिन्होंने मुख्य अतिथि को सलामी दी। इसके उपरांत मुख्य अतिथि इंदु सिद्धार्थ ने पारंपरिक रूप से मशाल प्रज्वलित की, विद्यार्थियों को निष्पक्ष खेल की शपथ दिलाई और आकाश में सफेद गुब्बारे छोड़कर खेल दिवस का विधिवत शुभारंभ किया।
खेल दिवस के दौरान विद्यार्थियों ने योग, विभिन्न आकर्षक ड्रिल तथा दौड़ प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। बच्चों की इन प्रस्तुतियों ने उनकी शारीरिक दक्षता, संतुलन, एकाग्रता, समन्वय और अनुशासन का बेहतरीन परिचय दिया। प्रतियोगिताओं के अंत में विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। समापन अवसर पर विद्यालय के सचिव आकाश कुमार ने विजेता हाउस के नाम की घोषणा की और सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 7 8 6 2 2
Total views : 446596

Follow us on