Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर के नामचीन स्कूल की प्रिंसिपल का व्हाट्सएप हैक, साइबर ठग मांग रहे मोटी रकम

मुजफ्फरनगर के नामचीन स्कूल की प्रिंसिपल का व्हाट्सएप हैक, साइबर ठग मांग रहे मोटी रकम

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: द एसडी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य नीलम महाना का व्हाट्सएप नंबर साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया है। बुधवार दोपहर के बाद से ही उनके संपर्क में मौजूद विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों, रिश्तेदारों, पत्रकारों और अन्य परिचितों को ठगी के उद्देश्य से मैसेज भेजे जा रहे हैं।
साइबर अपराधी प्रधानाचार्य के नंबर से मैसेज भेजकर लोगों से 40 से 50 हजार रुपये के बीच की अलग-अलग धनराशि यूपीआई से भेजने की मांग कर रहा है और दावा कर रहा है कि यह रकम एक घंटे के भीतर लौटा दी जाएगी। प्रधानाचार्य नीलम महाना को जैसे ही इस हैकिंग की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत स्कूल के सभी आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप्स से अपना नंबर हटवाया और साइबर पुलिस को मामले की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने सभी से अपील की है कि उनके नंबर से आने वाले किसी भी मैसेज का जवाब न दें और न ही कोई धनराशि ट्रांसफर करें।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 1 0 4 3
Total views : 410025

Follow us on