
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में चल रहे पांच दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान (FLN) प्रशिक्षण का आज गरिमापूर्ण समापन हो गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन डायट प्राचार्य हरिकेश यादव के कुशल निर्देशन और प्रेरणा से परिसर में एक विशेष पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस मुहिम के तहत कार्यक्रम में मौजूद सभी एसआरजी (SRG), एआरपी (ARP), केआरपी (KRP) और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए संस्थान परिसर में एक-एक पौधा रोपा।
इस अवसर पर डायट प्राचार्य हरिकेश यादव ने उपस्थित शिक्षाविदों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए मानव जीवन में पेड़ों के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को हरा-भरा रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए इस हरित मुहिम को ब्लॉक स्तर पर सभी बीआरसी (BRC) और जनपद के प्रत्येक स्कूल तक पहुंचाने का आह्वान किया ताकि बच्चों में भी बचपन से ही पर्यावरण के प्रति चेतना जगाई जा सके। इसके बाद सभी उपस्थित अधिकारियों और शिक्षकों ने पर्यावरण को बचाने की सामूहिक शपथ ली और इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर डायट प्राचार्य हरिकेश यादव के साथ प्रशिक्षण प्रभारी जितेंद्र कुमार, वरिष्ठ डायट प्रवक्ता दिनेश कुमार, डायट प्रवक्ता शिवप्रसाद मौर्य और विकास अग्रवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा दोनों जनपदों के एसआरजी सचिन कुमार, प्रवीण शर्मा, रश्मि मिश्रा, उषा चौहान समेत समस्त एआरपी टीम और शिक्षक साथी उपस्थित रहे।
Post Views: 123













Total views : 388480