Select Language :

Home » एजुकेशन » क्या अब खत्म हो जाएगा जंतर-मंतर का प्रदर्शन? अभिजीत दीपके को लेकर बड़ी खबर

क्या अब खत्म हो जाएगा जंतर-मंतर का प्रदर्शन? अभिजीत दीपके को लेकर बड़ी खबर

लोकपथ लाइव, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की अगुआई में चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। पार्टी के संस्थापक एवं आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अभिजीत दिपके टाइफाइड से पीड़ित हो गए हैं। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी वीडियो संदेश में उन्होंने स्वयं अपनी बीमारी की जानकारी दी।

How to Make a News Portal

अभिजीत दिपके ने बताया कि मेडिकल जांच में उन्हें टाइफाइड होने की पुष्टि हुई है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बावजूद उनका संघर्ष नहीं रुकेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर चल रहा आंदोलन जारी रहेगा और पार्टी अपने अभियान से पीछे नहीं हटेगी। हँलाकी हो ये भी सकता है, अभिजीत  के वंहा से हटने परभीड़ कम होती चली जाए।

अभिजीत दिपके की बीमारी की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या उनके अस्वस्थ होने से जंतर-मंतर पर चल रहा प्रदर्शन कमजोर पड़ जाएगा या समाप्त हो जाएगा। हालांकि CJP की ओर से फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं दिया गया है। पार्टी का कहना है कि आंदोलन पहले की तरह जारी रहेगा और नेतृत्व सामूहिक रूप से अपनी रणनीति के अनुसार आगे बढ़ेगा।

गौरतलब है कि जंतर-मंतर पर CJP की ओर से NEET पेपर लीक समेत विभिन्न शिक्षा संबंधी मुद्दों को लेकर लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। पार्टी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ी हुई है। ऐसे में अभिजीत दिपके की बीमारी ने आंदोलन को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है, लेकिन उनके वीडियो संदेश से यह साफ हो गया है कि फिलहाल आंदोलन समाप्त करने का कोई फैसला नहीं लिया गया है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 2 7 7 2
Total views : 383623

Follow us on