Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » युवा उद्यमी योजना में लापरवाही दिखा रहे बैंक मैनेजरों को फटकार

युवा उद्यमी योजना में लापरवाही दिखा रहे बैंक मैनेजरों को फटकार

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद के विकास भवन सभागार में  23 जुलाई 2026 को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ)कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण की अध्यक्षता में ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना’ की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान योजना के तहत तय किए गए कुल लक्ष्य के सापेक्ष बैंकों द्वारा बेहद कम लोन स्वीकृत किए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ी नाराजगी और असंतोष व्यक्त किया।

How to Make a News Portal

योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक और बैंक ऑफ इंडिया के जिम्मेदार अधिकारियों के उदासीन रवैये पर जमकर रोष प्रकट किया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की इस महत्वाकांक्षी योजना में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में मौजूद कई बैंक शाखा प्रबंधकों को उनकी लचर कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाने के लिए सख्त चेतावनी भी दी गई।

बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत एग्री रेंटल सर्विस सेक्टर के लिए अधिकृत ‘पूजा इंडस्ट्रीज’ के जोनल हेड भी शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को ट्रैक्टर के साथ थ्रेशर और मोबाइल आटा चक्की परियोजना के तकनीकी व व्यावहारिक पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकें।

इस समीक्षा बैठक में सहायक आयुक्त उद्योग आशीष कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) अनिल कुमार सहित जिले के सभी खंड विकास अधिकारी (बीडीओ), सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) और विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 1 4 7 1
Total views : 381388

Follow us on