Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » सपा जिलाध्यक्ष समेत कांग्रेस नेताओं को किया हाउस अरेस्ट

सपा जिलाध्यक्ष समेत कांग्रेस नेताओं को किया हाउस अरेस्ट

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोध शर्मा सहित अन्य स्थानीय नेताओं को पुलिस ने सोमवार सुबह उनके आवासों पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया। पुलिस टीम देर रात से ही संबंधित नेताओं के घरों के बाहर तैनात रही और किसी भी नेता को बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी।

How to Make a News Portal

जानकारी के अनुसार, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में भाग लेने के लिए जाने वाले थे। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए प्रमुख नेताओं के आवासों पर निगरानी बढ़ा दी। सुबह होते ही नेताओं को उनके घरों से बाहर निकलने से रोक दिया गया, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई।

हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई और इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए एहतियातन यह कदम उठाया गया है। मामले को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 7 1 3
Total views : 380090

Follow us on