Select Language :

Home » स्वास्थ्य » काला मोतिया की जांच को वरदान अस्पताल में लगी अत्याधुनिक मशीन

काला मोतिया की जांच को वरदान अस्पताल में लगी अत्याधुनिक मशीन

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपदवासियों के लिए चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात सामने आई है। स्थानीय प्रेमपुरी स्थित वरदान आँखों के अस्पताल (77, प्रेमपुरी) में अत्याधुनिक ग्लूकोमा (काला मोतिया) जांच मशीन का भव्य शुभारंभ किया गया। इस आधुनिक मशीन का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी एवं टिहरी स्टील के चेयरमैन सतीश चंद्र गोयल के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि सतीश चंद्र गोयल ने कहा कि वरदान नेत्र चिकित्सालय समाज के प्रत्येक वर्ग को अत्यंत कम और किफायती शुल्क पर आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जहां कॉरपोरेट इलाज आम आदमी की पहुंच से बाहर होता जा रहा है, वहीं वरदान अस्पताल सेवा भाव की मिसाल पेश कर रहा है।
अस्पताल की वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति अग्रवाल (एम.बी.बी.एस., एम.एस.) ने इस बीमारी की गंभीरता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ग्लूकोमा को “दृष्टि का मूक चोर” कहा जाता है। इसके शुरुआती लक्षण पता नहीं चलते, लेकिन लापरवाही से आंखों की रोशनी हमेशा के लिए जा सकती है। उन्होंने विशेष रूप से 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों, मधुमेह और बीपी के मरीजों को नियमित जांच कराने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि विदेश से इम्पोर्ट की गई यह मशीन मुजफ्फरनगर में दूसरी स्थापित हुई है। शहर के एक अन्य चिकित्सक के पास ही इस स्तर की एक मशीन है।
संस्थान के अध्यक्ष शिवचरण दास गर्ग ने कहा कि हमारा संकल्प मुजफ्फरनगर के लोगों को महानगरों जैसी आधुनिक सुविधाएं यहीं देना है। वहीं, सचिव पवन कुमार गोयल ने बताया कि अस्पताल में आधुनिक फेको तकनीक से मोतियाबिंद के ऑपरेशन बाजार से बेहद कम दरों पर किए जा रहे हैं। अनुभवी डॉ. स्वाति अग्रवाल के निर्देशन में अब तक हजारों सफल ऑपरेशन किए जा चुके हैं। अस्पताल में कंप्यूटर से आंखों की जांच, चश्मा परीक्षण और पर्दे की जांच जैसी सुविधाएं बेहद रियायती दरों पर उपलब्ध हैं।
कोषाध्यक्ष भानू प्रताप अग्रवाल ने बताया कि यह विशेष ग्लूकोमा जांच मशीन मुजफ्फरनगर जनपद में पहली बार आई है, जिससे अब मरीजों को दिल्ली या मेरठ नहीं भागना पड़ेगा। इस गरिमामयी अवसर पर अजय कुमार अग्रवाल (सी.ए.), भानु प्रताप अग्रवाल, रामकुमार तायल, योगेन्द्र जैन एडवोकेट, राजेन्द्र गोयल, अरविंद मित्तल, संजीव अग्रवाल, डॉ. विनीता जैन, राजेश मित्तल, पंकज जैन (गांधी टेंट) सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 8 3 9 1
Total views : 373849

Follow us on