Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर में धर्मांतरण गिरोह का भंडाफोड़, मुफ्त मकान का देते थे लालच

मुजफ्फरनगर में धर्मांतरण गिरोह का भंडाफोड़, मुफ्त मकान का देते थे लालच

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद की मंसूरपुर थाना पुलिस और ‘मिशन शक्ति’ की टीम ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रलोभन देकर अवैध धर्मांतरण कराने वाले एक अंतर-जनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 5 महिलाओं समेत कुल 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से तीन धार्मिक पुस्तकें, छह मोबाइल फोन और तीन डायरियां/रजिस्टर बरामद किए गए हैं। यह पूरी कार्रवाई मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक और सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण और एसपी सिटी अमृत जैन व क्षेत्राधिकारी खतौली रूपाली राय चौधरी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार त्यागी की टीम द्वारा अंजाम दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी रवि चौधरी ने थाना मंसूरपुर में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि मंसूरपुर क्षेत्र के ग्राम जड़ौदा के जंगल में स्थित एक मकान में कुछ लोगों द्वारा भोले-भाले ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर ईसाई धर्म में परिवर्तित कराया जा रहा है। आरोपियों द्वारा लोगों को मुफ्त में गंभीर बीमारियां ठीक करने, बिना किसी लागत के पक्के मकान बनवाने और बेटियों की शादी के लिए मोटी रकम देने जैसे कई तरह के बड़े प्रलोभन दिए जा रहे थे। इस सूचना के आधार पर मंसूरपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तारी के लिए पुलिस और मिशन शक्ति को मिलाकर तीन विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने रविवार की रात को योजनाबद्ध तरीके से जड़ौदा के जंगल में बने उक्त मकान पर छापेमारी की और घेराबंदी कर मौके से 12 आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान संजीव, संगीता, पूजा, मोनू, आसु, चांदनी, सरिता, अमरीश, कार्तिक, कनक, शीशपाल और प्रवीण के रूप में हुई है, जो मुजफ्फरनगर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस सफलता में उपनिरीक्षक ललित राजपूत, तेजवीर सिंह, संदीप कुमार, परमजीत सिंह और महिला आरक्षी मोनिका, पूजा सहित कई पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।Muzaffarnagar Police, Mansurpur Police Arrest, Religious Conversion Racket, Forced Conversion Muzaffarnagar, SSP Sanjay Kumar Verma, मुजफ्फरनगर समाचार, मंसूरपुर पुलिस, अवैध धर्मांतरण गिरोह, उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, जड़ौदा जंगल।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 3 5 9 5
Total views : 362143

Follow us on