Select Language :

Home » अपराध » रिजॉर्ट पर पुलिस का छापा 52 गिरफ्तार, 10 युवतियां और एक नाबालिग का रेस्क्यू

रिजॉर्ट पर पुलिस का छापा 52 गिरफ्तार, 10 युवतियां और एक नाबालिग का रेस्क्यू

लोकपथ लाइव, रामनगर। उत्तराखंड के रामनगर स्थित कॉर्बेट क्षेत्र के एक लग्जरी रिजॉर्ट में कथित देह व्यापार और अनैतिक गतिविधियों के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), एसओजी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में छापेमारी कर 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लोगों में एक नाबालिग भी शामिल है, जबकि एक नाबालिग समेत 10 युवतियों का रेस्क्यू किया गया है। बरामद युवतियां नेपाल, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की रहने वाली बताई गई हैं। पुलिस ने रिजॉर्ट को सील कर पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

How to Make a News Portal

पुलिस के मुताबिक अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिलने पर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान रिजॉर्ट में पार्टी चल रही थी, जहां महिलाओं से अश्लील नृत्य कराया जा रहा था, उन पर नोट उड़ाए जा रहे थे तथा शराब और नशे की पार्टी के साथ कथित देह व्यापार संचालित होने के आरोप हैं। मौके से पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में मुख्य आयोजक के रूप में मेरठ निवासी उमेन्द्र कुमार का नाम सामने आया है। पुलिस के अनुसार उसने अपनी कीटनाशक निर्माण कंपनी से जुड़े लोगों के मनोरंजन के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया था। जांच में पता चला कि लगभग दस दिन पहले उसने रिजॉर्ट के जनरल मैनेजर से संपर्क कर शराब, महिलाओं और कथित “एक्स्ट्रा सर्विस” की व्यवस्था करने को कहा था। इसके बाद 4 से 5 जुलाई 2026 के लिए करीब 2.20 लाख रुपये में रिजॉर्ट बुक कराया गया। पुलिस का दावा है कि महिलाओं की व्यवस्था प्रति महिला 10 हजार रुपये के हिसाब से कराई गई थी।

जांच में यह भी सामने आया कि रिजॉर्ट प्रबंधन ने पार्टी में शामिल लोगों और महिलाओं का नाम आगंतुक रजिस्टर में दर्ज नहीं कराया। पुलिस ने इसे साक्ष्य छिपाने का प्रयास मानते हुए रिजॉर्ट को सील कर दिया। छापेमारी के दौरान रिजॉर्ट का जनरल मैनेजर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन पेटी शराब, एक पेटी बीयर, ₹10 मूल्य के नकली नोटों की 24 गड्डियां, महिलाओं पर उड़ाए गए नोट, आपत्तिजनक सामग्री, एक लैपटॉप, कई मोबाइल फोन तथा डांस कार्यक्रम में इस्तेमाल किया गया म्यूजिक सिस्टम, एम्पलीफायर और साउंड बॉक्स बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों और बरामद सामग्री की जांच के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 3 5 2 7
Total views : 362043

Follow us on