Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर के युवाओं में रक्तदान का उत्साह, बढ़ा ब्लड बैंक का स्टाक

मुजफ्फरनगर के युवाओं में रक्तदान का उत्साह, बढ़ा ब्लड बैंक का स्टाक

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जनपद में विभिन्न सामाजिक और सरकारी संगठनों द्वारा रक्तदान शिविरों का आयोजन कर इस दिन को बेहद खास बनाया गया। सुबह से ही रक्तदान के लिए युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला और विभिन्न ब्लड बैंकों में रक्तदाताओं की लंबी लाइनें लगी रहीं। जिला अस्पताल में बड़ा शिविर लगा, जहां 35 यूनिट से अधिक रक्तदान हुआ।


विश्व रक्तदान दिवस पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में विशाल शिविर लगा। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. पीके त्यागी ने बताया कि युवाओं और जागरूक नागरिकों के सहयोग से अस्पताल में 35 यूनिट से अधिक रक्तदान हुआ। वहां विभिन्न सामाजिक संगठन व स्कूल स्टाफ ने पहुंचकर रक्तदान किया। इसके अलावा अलकनंदा ब्लड बैंक सहित शहर के अन्य ब्लड बैंकों में भी स्वैच्छिक रक्तदाताओं की भारी भीड़ उमड़ी। सामाजिक सरोकार निभाते हुए विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने भी अपने स्टाफ के साथ पहुंचकर रक्तदान किया। विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर में 50 यूनिट से अधिक रक्तदान का अनुमान है।

आयकर कार्यालय में लगा विशेष शिविर
आयकर प्रशासन मुजफ्फरनगर की अनूठी पहल और प्रयासों से आयकर कार्यालय परिसर में भी एक भव्य रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान आयकर आयुक्त शुमाना सेन और आयकर अधिकारी संजय जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जीवन रक्षा के लिए रक्तदान सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। पूरे जिले में स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर दिनभर जबरदस्त माहौल बना रहा।

How to Make a News Portal

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

1 1 5 9 4 8
Total views : 340640

Follow us on