Select Language :

Home » एजुकेशन » मां शाकुम्भरी विवि के लॉ पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

मां शाकुम्भरी विवि के लॉ पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

लोकपथ लाइव, सहारनपुर।  सहारनपुर सहित मुजफ्फरनगर, शामली आदि जनपदों में  मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा के नए सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश का शंखनाद हो गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कानून (Law) के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए त्रि-वर्षीय और पंच-वर्षीय विधि पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन पंजीकरण (Online Registration) की खिड़की खोल दी है। इस घोषणा के बाद से ही विभिन्न कॉलेजों में दाखिले को लेकर छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
इन प्रमुख पाठ्यक्रमों के लिए खुले पोर्टल
विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत निम्नलिखित पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं:
  • एलएलबी (3 वर्षीय पाठ्यक्रम): स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण कर चुके अभ्यर्थियों के लिए।
  • बीए एलएलबी (5 वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम): इंटरमीडिएट (12वीं) उत्तीर्ण कर चुके छात्रों के लिए।
  • बीकॉम एलएलबी (5 वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम): वाणिज्य व अन्य संकायों से 12वीं पास कर चुके छात्रों के लिए।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

1 1 5 7 6 4
Total views : 340183

Follow us on