Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » खिलाड़ी अनुष्का पाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सपा के वरिष्ठ नेता

खिलाड़ी अनुष्का पाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सपा के वरिष्ठ नेता

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  मेरठ के गांव चिरौड़ी में समाजवादी पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल शनिवार को पहुंचा। यहां सभी नेताओं ने कब्बड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान पूर्व सांसद कादिर राणा और पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने ग्रामवासियों और पीड़ित परिवार से मिलकर विभिन्न समसामयिक और क्षेत्रीय विषयों पर गहन चर्चा की। बेटी के इंसाफ के लिए हमेशा साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।
इस दौरान राष्ट्रीय सचिव (अनुसूचित जनजाति) दर्शन सिंह और वरिष्ठ सपा नेता अब्दुल्ला राणा ने परिवार को समस्याओं को सुना और संगठन स्तर पर हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इसके साथ ही विनय पाल (प्रमुख प्रदेश सचिव), संदीप पाल (लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव) और पूर्व जिला अध्यक्ष श्यामलाल बच्ची ने कहा कि बेटी अनुष्का कब्ड्डी खिलाड़ी थी, जो देश के लिए प्रतिभा थी। इस मामले की पुलिस निष्पक्ष जांच करें। वहं परिवार के साथ खड़े हैं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 6 5 9 2
Total views : 417293

Follow us on