Select Language :

Home » एजुकेशन » साइबर फ्राड से बचने के लिए स्कूली बच्चों को विशेषज्ञों ने किया जागरूक

साइबर फ्राड से बचने के लिए स्कूली बच्चों को विशेषज्ञों ने किया जागरूक

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  जडौदा स्थित होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज के सभागार में मंगलवार को साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम हुआ। विशेष कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ मुख्य अतिथि साइबर क्राइम थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह, बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार, कांस्टेबल नरेन्द्र यादव एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
सभागार में मौजूद छात्र-छात्राओं को साइबर थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने कहा कि आज के आधुनिक डिजिटल युग में साइबर अपराध बेहद तेजी से पैर पसार रहे हैं। मोबाइल, इंटरनेट और सोशल मीडिया के अंधाधुंध बढ़ते उपयोग के कारण हर वर्ग के लोग ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, बैंकिंग ठगी और सोशल मीडिया हैकिंग जैसी गंभीर समस्याओं का शिकार बन रहे हैं। इन अदृश्य अपराधों से बचाव का एकमात्र रास्ता यही है कि प्रत्येक विद्यार्थी और उनके अभिभावक खुद को तकनीकी रूप से सतर्क और जागरूक रखें। उन्होंने जोर देकर कहा कि डिजिटल दुनिया की इस चकाचौंध में खुद को सुरक्षित रखना भी एक कला है। आज इंटरनेट हमारी जरूरत बन चुका है, जो एक बड़ी चुनौती है। रियल वर्ल्ड (वास्तविक दुनिया) और वर्चुअल वर्ल्ड (आभासी दुनिया) में जमीन-आसमान का अंतर है। यदि आपके अंदर जरा सी भी हिचकिचाहट है, तो आपको वास्तविक पटल पर चमकने के लिए बिंदास होकर बोलना सीखना होगा। इस दौरान एपीके फाइलें के बारे में बताया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. राजीव कुमार ने विद्यार्थियों को सचेत करते हुए कहा कि साइबर फ्रॉड से बचने के लिए हमें यूपी कॉप ऐप को डाउनलोड करना चाहिए और अपने मोबाइल खोने की दशा में सीईआईआर पोर्टल पर अपना डेटा फीड करना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने अतिथियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे अचूक हथियार है। कार्यक्रम के समापन पर सभी सम्मानित अतिथियों को विद्यालय की ओर से स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 2 8 5 8
Total views : 383792

Follow us on