
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुरेश राणा शुक्रवार को मुजफ्फरनगर जनपद में पहुंचे। उन्होंने शहर में आयोजित बैठक में भाग लिया। इस दौरान वह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के आवास पर भी पहुंचे। विजय शुक्ला के घर पहुंचने से स्थानीय राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं।
पिछले दिनों भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला दुर्घटना के शिकार हो गए थे, जिसमें उन्हें हाथ में चोंट आई थीं। दुर्घटना के बाद से ही वह अपने आवास पर आराम कर रहे हैं। शुक्रवार को जैसे ही पूर्व मंत्री सुरेश राणा मुजफ्फरनगर पहुंचे, वह विजय शुक्ला के घर गए और उनसे मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
सुरेश राणा ने विजय शुक्ला के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और उनके परिजनों से भी बातचीत की। इस दौरान स्थानीय भाजपा नेताओं और समर्थकों की मौजूदगी भी देखने को मिली। नेताओं ने इस मुलाकात को पूरी तरह गैर-राजनीतिक बताते हुए इसे संगठन के पुराने साथियों के बीच का आपसी जुड़ाव और संवेदना व्यक्त करने का माध्यम बताया। इस दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेत सुधीर खटीक आदि मौजूद रहे।
Post Views: 347













Total views : 384423