Select Language :

Home » एजुकेशन » एमजी पब्लिक स्कूल से सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को दी विदाई

एमजी पब्लिक स्कूल से सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को दी विदाई

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को भावनाओं और कृतज्ञता का अनूठा संगम देखने को मिला। विद्यालय परिसर में सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई, वहीं विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर सहायक कर्मियों के योगदान को सराहते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल और कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल मौजूद रहे। प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह के दौरान वरिष्ठ शिक्षिका निर्मला वर्मा, शम्मी बाला और सहायक कर्मचारी मंगल सिंह को उनके वर्षों के अमूल्य योगदान के लिए विदाई दी गई। चेयरमैन श्री गोयल ने सेवानिवृत्त स्टाफ को उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसके साथ ही विश्व श्रमिक दिवस पर छात्रों ने सहायक कर्मियों को स्व-निर्मित बैज और पुष्प भेंट किए। प्रधानाचार्या ने अपने संबोधन में कहा कि सहायक कर्मचारी किसी भी संस्थान की रीढ़ होते हैं, जिनकी निष्ठा और परिश्रम से ही दैनिक गतिविधियाँ सुचारू रूप से संचालित होती हैं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 7 9 8 5
Total views : 392383

Follow us on