Select Language :

Home » एजुकेशन » भारतीय ज्ञान प्रणाली परीक्षा में एसडी कॉलेज का दबदबा

भारतीय ज्ञान प्रणाली परीक्षा में एसडी कॉलेज का दबदबा

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सनातन धर्म कॉलेज (SD College) ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का लोहा मनवाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। भारतीय ज्ञान प्रणाली (Indian Knowledge System) द्वारा आयोजित परीक्षा में कॉलेज के 5 मेधावी विद्यार्थियों ने विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, मेरठ प्रांत की टॉप-30 सूची में स्थान बनाकर जनपद का नाम रोशन किया है।

How to Make a News Portal

इस परीक्षा में कॉलेज से लगभग 1600 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जो देश के किसी भी कॉलेज स्तर पर सर्वाधिक संख्या है। इस गौरवशाली उपलब्धि पर कॉलेज परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को ₹2500 की सांत्वना राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर ने छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि ये विद्यार्थी न केवल संस्थान का गौरव हैं, बल्कि देश की समृद्ध सांस्कृतिक और ज्ञान परंपरा के भविष्य के ध्वजवाहक भी हैं। उन्होंने सफल परीक्षा संचालन के लिए आयोजन समिति को बधाई दी। समारोह के अंत में समस्त शिक्षक गणों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

बालाजी शोभायात्रा से पहले अफसरों ने किया मार्ग का निरीक्षण

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 3 9 1
Total views : 384614

Follow us on