Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » लोनी में प्रदूषण फैलाने वाली 17 फैक्ट्रियां सील, मचा हडकंप

लोनी में प्रदूषण फैलाने वाली 17 फैक्ट्रियां सील, मचा हडकंप

लोकपथ लाइव, लोनी (गाजियाबाद):  तहसील लोनी क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण और अवैध औद्योगिक इकाइयों की शिकायतों पर प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है। जिलाधिकारी गाजियाबाद रविन्द्र कुमार माँदड़ के आदेशों के अनुपालन में बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम लोनी दीपक सिघंनवाल के  निर्देशन में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हडकंप का माहौल रहा। क्षेत्र में प्रदूषण की कार्रवाई की सूचना मिलने से कई अवैध फैक्ट्रियों को तत्काल प्रभाव से बंद कर संचालक मौके से फरार हो गए।

How to Make a News Portal

बुधवार को बहटा हाजीपुर के शक्ति विहार इलाके में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर पालिका, विद्युत, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार दोपहर सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान नियमों को ताक पर रखकर चल रही कुल 17 अवैध फैक्ट्रियों को मौके पर ही सील कर दिया गया और उनके बिजली कनेक्शन काट दिए गए।

Screenshot

प्रशासन की संयुक्त टीम रही मौजूद:  इस कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार (बहटा हाजीपुर) रति गुप्ता, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता  सतेन्द्र प्रताप सिंह और नगर पालिका परिषद लोनी के जोन इंचार्ज  विकास कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भारी पुलिस बल और विद्युत विभाग के कर्मचारी भी मौके पर तैनात थे।

भविष्य में भी जारी रहेगी कार्रवाई: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक सिंघनवाल ने स्पष्ट किया कि तहसील क्षेत्र में किसी भी सूरत में अवैध या प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों का संचालन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यह अभियान यहीं नहीं रुकेगा और भविष्य में भी ऐसी इकाइयों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कार्रवाई के बाद भी नियमों की अनदेखी करने वाले संचालकों पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना लोनी, रिपोर्ट में खुलासा

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 9 6 2
Total views : 385771

Follow us on