
बदायूं में डबल मर्डर: एसएसपी बृजेश कुमार सिंह को हटाकर अंकिता शर्मा को बनाया एसएसपी
लोकपथ लाइव, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से योगी सरकार ने शुक्रवार देर रात एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल को अंजाम दिया है। इस फेरबदल में 7 आईपीएस और 7 आईएएस अधिकारियों के साथ-साथ 4 पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारी भी बदली गई है।


उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल में कई जिलों के पुलिस कप्तानों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। हाल ही में बदायूं में एचपीसीएल के डीजीएम सुधीर गुप्ता और डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा की सनसनीखेज हत्या के मामले ने सरकार को कड़ा रुख अपनाने पर मजबूर कर दिया है। इस घटना के बाद उन्हें बदायूं से हटाकर लखनऊ में एसपी लॉजिस्टिक्स की नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कासगंज की एसपी अंकिता शर्मा को बदायूं का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। जबकि लखनऊ में एसपी लॉजिस्टिक्स के पद पर तैनात रहे ओम प्रकाश सिंह प्रथम को एसपी, कासगंज बनाया गया है। इसी क्रम में अभिमन्यु मांगलिक को एसपी, फतेहपुर और फतेहपुर के एसपी अनूप कुमार सिंह को डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।इसके अलावा अभिनव त्यागी: एसपी, भदोही तथा निमिष दसरथ पाटिल को एएसपी सिटी के रुप में गोरखपुर में तैनाती दी गई है।

आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के भी बदले कार्यक्षेत्र
योगी सरकार ने इससे पहले सात आईएएस अधिकारियों का भी तबादला किया है। प्रकाश बिंदु को सचिव गृह नियुक्त किया गया है, जबकि डॉ. लोकेश एम को लोक निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है। महेंद्र प्रसाद को विशेष सचिव उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार ने नीना शर्मा को सार्वजनिक उद्यम विभाग की प्रमुख सचिव और महानिदेशक नियुक्त किया है, जबकि संजय कुमार को निदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी बनाया गया है। रघुवीर विशेष को विशेष सचिव दिव्यांगजन सशक्तिकरण तथा आशीष कुमार को राज्य पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक के साथ विशेष सचिव धर्मार्थ कार्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
सरकार ने चार पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। प्रदीप कुमार सिंह द्वितीय को एसडीएम गोंडा बनाया गया है। सुरेंद्र कुमार को एडीएम न्यायिक मथुरा से कानपुर मंडल में अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है। वेदप्रिय आर्य, एसडीएम जालौन, को एडीएम न्यायिक मथुरा बनाया गया है, जबकि झांसी में बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के ओएसडी गुलाब सिंह को कुशीनगर में एडीएम न्यायिक के पद पद पर नियुक्त किया गया है।











Total views : 242824