Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर: गंग नहर पटरी पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत

मुजफ्फरनगर: गंग नहर पटरी पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।   खतौली गंगनहर पटरी पर मंगलवार सुबह रतनपुरी थाना क्षेत्र के सिरधन गांव के पास कैंटर और डीसीएम की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में डीसीएम सवार दो वृद्ध मजदूरों, ताराचंद (60) और रामचंद्र (70), की मौके पर ही मौत हो गई।
डीसीएम में सिलारपुर, गुर्जरहेड़ी और सठेड़ी गांव के लगभग 60 मजदूर सवार थे, जो मटर चुनने जा रहे थे। हादसे में महिलाओं समेत करीब 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया, जहाँ से 10 से अधिक महिलाओं को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। घटना के बाद कैंटर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल पहुंचे अधिकारी व राज्यमंत्री

हादसे की सूचना मिलते ही राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और DM मुजफ्फरनगर उमेश कुमार मिश्रा जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

https://lokpathlive.com/board-exam-candidates-advised-to-stay-calm-helpline-number-released/

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 1 7 2 7 8
Total views : 344247

Follow us on