Select Language :

Home » धर्म » सनातन धर्म संसद: योगी बने प्रधानमंत्री, हिंदू राष्ट्र घोषित हो भारत

सनातन धर्म संसद: योगी बने प्रधानमंत्री, हिंदू राष्ट्र घोषित हो भारत

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। देश की राजधानी दिल्ली से महज 100 किलोमीटर दूर स्थित शुकतीर्थ स्थित हनुमान धाम मे रविवार को सनातन धर्म संसद हुई। हिन्दू संघर्ष समिति के तत्वावधान में हुई सनातन धर्म संसद में साधु संतो ने भाग लिया। इस दौरान धर्मगुरूओं ने भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने व योगी आदित्यनाथ को देश का प्रधानमंत्री बनाने की मांग प्रखर रूप से उठाई। इसके साथ ही 12 सूत्रीय मांगो का प्रस्ताव भी पारित किया ।
देश के 9 प्रदेशों में हिंदू हो गए अल्पसंख्यक: प्रबोधानंद महाराज
मुजफ्फरनगर स्थित तीर्थनगरी शुकतीर्थ में हनुमत धाम में सनातन धर्म संसद कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता की पूजा कर किया गया। महा मंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानन्द महाराज ने कहा की आज पूरा विश्व मानवता के लिए कराह रहा है।विश्व की निगाह केवल भारत पर टिकी हैं। शान्ति मिलेंगी तो केवल सनातन से मिलेंगी। आज सनातन की रक्षा की आवश्यकता है। आज सनातन पर हमले हो रहे हैं। भारत को बांटना जारी है।देश मे 9 प्रदेशों मे हिन्दू अल्पसंख्यक हो गया है, जबकि 2000 जिलों मे 500 जिले मुस्लिम बाहुल्य हो चुके हैं। 1500 तहसील मुस्लिम बाहुल्य हो गई हैं।  हरिद्वार मे हुई धर्म संसद के बाद साधु संतो पर मुकदमे दर्ज किये गये। हरिद्वार धर्म संसद के बाद 35 मुस्लिम राष्ट्र के दबाव मे आकर सरकार के कहने पर साधु संतो पर मुकदमे दर्ज हुए। यह हिन्दू राष्ट्र है और हिन्दू राष्ट्र रहेगा। केवल इसकी घोषणा होनी शेष है। जिसके लिए साहस की आवश्यकता है और यह साहस योगी आदित्यनाथ जैसे संत में है। जिन्हें अब प्रधानमंत्री बनने की आवश्यकता है।योगी आदित्यनाथ को 2027 मे प्रधानमंत्री बनाया जाये।
धर्म संसद में 12 प्रस्ताव तैयार, मुख्यमंत्री को सहारनपुर में ही सौंपा  
महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानन्द महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद महाराज,महामंडलेश्वर मैत्रेयी गिरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानन्द महाराज, आचार्य विष्णु महाराज ने हिन्दुओ की घटती जनसंख्या पर चिंता प्रकट की तथा सनातन की रक्षा के संकल्प को दोहराया व गौसेवा व गौपालन के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं हिन्दू संघर्ष समिति द्वारा 12 प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री को भेजे गये, जिनमे भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने,सनातन बोर्ड का गठन किये जाने, सामाजिक एकता एवं समरसता को बढ़ावा देने जाति विभेद को समाप्त करने, जनसंख्या नियंत्रण एवं समान नागरिक संहिता कानून, राष्ट्र निर्माण मे संत समाज की भूमिका, मुस्लिम आक्रांताओं द्वारा मिटाए गये मंदिरों आदि को पुन:वापस करने को कानून बनाने, सनातन धर्म के योद्धाओं की सुरक्षा, मुज़फ्फरनगर का नाम लक्ष्मी नगर करने आदि प्रमुख हैं। यह प्रस्ताव जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्वाल के माध्यम से सहारनपुर कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रस्तुत भी किए।  कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी केशवानन्द सरस्वती ने की व संचालन विवेकानंद महाराज तथा हिन्दू समिति के संरक्षक अमित गुप्ता ने किया।
यह हिंदूवादी नेता भी रहे कार्यक्रम में मौजूद
कार्यक्रम के आयोजक हिन्दू संघर्ष समिति के नरेंद्र पंवार रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से साध्वी पूजा, चन्द्रमा ब्रह्मचारी, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,संत सेवक सत्य प्रकाश रेशु, अमित राठी, कुंवर देवराज पंवार, सुभाष चौहान आदि उपस्थित रहे।

 

स्कूल में ओवरनाइट कैंप, विद्यार्थियों ने उठाया लुत्फ

 

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 7 9 7 3
Total views : 392345

Follow us on