Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » समाजसेवी डा. महावीर सिंह पाल का निधन

समाजसेवी डा. महावीर सिंह पाल का निधन

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। समाज के लिए निस्वार्थ व समर्पित भाव से काम करने वाले डा. महावीर सिंह पाल (शीर्षवाल) का बुधवार सुबह निधन हो गया। बीते दिन हरिद्वार से मुजफ्फरनगर आते समय रास्ते में उनके दुपहिया वाहन में नील गाय ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। इस हादसे में उनके पुत्र भी घायल हो गए थे।

पूर्व सभासद अरविंद धनगर ने सोशल मीडिया पोस्ट से अवगत कराया कि डा. महावीर सिंह पाल ने  समाज की पहचान बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने सन 1992 में पहली बार देवी अहिल्या बाई होल्कर की शोभायात्रा निकलवाने में अपना योगदान दिया था, जो समाज के लिए गर्व करने वाली बात है।  डा. महावीर पाल ने लंबे समय तक कच्ची सड़क में अपना चिकित्सा क्लीनिक संचालित कर सेवा प्रदान की। उन्होंने पाल समाज पर आधारित पत्रिका के संचालन में भी अपनी भूमिका अदा की थी। उनके निधन पर लोकपथ लाइव न्यूज वेबसाइट परिवार  श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

उनके निधन का समाचार मिलने के बाद अखिल भारतीय पाल महासभा के पदाधिकारियों व अन्य लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर दुख प्रकट कर रहे हैं।डा. महावीर सिंह पाल को हाल ही में अखिल भारतीय पाल महासभा (रमेश पाल) संगठन में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया गया था।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 6 6 7 2
Total views : 417415

Follow us on