Select Language :

Home » धर्म » लोककला महोत्सव: हरियाणवी लोकनृत्य कार्यक्रम का आयोजन

लोककला महोत्सव: हरियाणवी लोकनृत्य कार्यक्रम का आयोजन

  • लोककला महोत्सव: हरियाणवी लोकनृत्य कार्यक्रम का आयोजन
    लोक कलाकारो की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुगध
    ……
    LP Live, Faral(Kaithal): फल्गु तीर्थ फरल में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा एवं फल्गु मंदिर सुधार समिति के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय लोक कला महोत्सव का आयोजन शुरु हो गया है। महोत्सव के पहले दिन हरियाणवी लोकनृत्य कार्यक्रम में कलाकारों ने लोकनृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

महोत्सव के अतंगर्त हरियाणवी लोकनृत्य कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार तथा हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के उर्दू प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ चंद्र त्रिखा, मुख्य अतिथि पूंडरी विधायक सतपाल जाम्बा, हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के सदस्य सचिव मनजीत सिंह अध्यक्ष तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं साहित्यकार रामबीर सिंह ’राम’ और समाजसेवी विकास गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसके बाद अतिथियों और कलाकारों का स्वागत आयोजक समिति की ओर से फूल माला,अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह से किया गया।

How to Make a News Portal

कलाकारों ने बटोरी तालियां
लोकनृत्य कार्यक्रम की शुरुआत लोक कलाकार मुकेश ने गणेश वंदना से की। इसके बाद कपिल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। सत्यवान और सोनी ने कुए की पनिहारी गीत पर लोकनृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फिर हरियाणवी लोकगीत मेरा दामण सिमादे पर सीमा, कोमल, गगनदीप, नीलम और मोनिका ने लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। इसी प्रकार छोरा मैं हरियाणे का, सुसरा जी ल्यादे ऊंटनी, मेरे दामण पै दो सर्प और हरियाणवी फाग जैसी प्रस्तुतियां मंच पर हुई। विशेष आमंत्रित लोक कलाकार सीमा वत्स ने काला-काला कहे गुजरी पर लोकनृत्य की अद्भुत प्रस्तुति दी। लोक गायक बलराज ने अपनी टीम के साथ हरियाणवी लोकनृत्य के साथ-साथ ‘जर-जोरू और जमीन, कहकै उलटा नहीं फिरूंगा और आजादी की हां भरै तै’ की सराहनीय प्रस्तुति दी और दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। सभी प्रस्तुति संस्कृति, देश भक्ति और सामाजिक चेतना से ओत-प्रोत रही।
सांस्कृतिक संवर्धन के लिए कृतसंकल्प सरकार: डा. त्रिखा
हरियाणवी लोकनृत्य कार्यक्रम से प्रभावित संस्कृति-प्रेमी देर शाम तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. चंद्र त्रिखा ने हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत फल्गु लोककला महोत्सव के आयोजन के लिए कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा एवं फल्गु मंदिर सुधार समिति को साधुवाद दिया और भविष्य में इस तरह के आयोजनों के लिए समिति को प्रेरित किया। मुख्य अतिथि रहे पूंडरी विधायक सतपाल जाम्बा ने अपने संबोधन में लोककला महोत्सव के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा के महानिदेशक के एम पांडुरंग को साधुवाद देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार सांस्कृतिक संवर्धन के लिए कृतसंकल्प है। फल्गु तीर्थ पर इस तरह के आयोजन भविष्य में करवाये जाते रहेंगे। लोकनृत्य कार्यक्रम में अध्यक्ष रहे मनजीत सिंह ने सामाजिकता और संस्कृति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों के लिए लोक कलाकारों की प्रशंसा की और संस्कृति सेवा के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोकनृत्य कार्यक्रम के सुंदर आयोजन पर कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा एवं फल्गु मंदिर सुधार समिति को धन्यवाद किया। फल्गु मन्दिर सुधार समिति की ओर से सभी आमंत्रित अथितियों, लोकगायकों और दर्शकों का धन्यवाद किया गया।

How to Make a News Portal

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रहे रामबीर सिंह ‘राम’ और विकास गर्ग ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का समापन करते हुए दिनेश शर्मा ने कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा के प्रति आभार व्यक्त किया और आमंत्रित अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों में संजीव राणा, मनोज राणा, शक्ति राणा, मुकेश शर्मा, हर्ष राणा,कपिल वर्मा, तरसेम शर्मा के अतिरिक्त सैकड़ों दर्शक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अमन शर्मा ने किया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live
HUF Registration Services In India

Our Visitor

0 0 1 8 9 5
Total views : 6477

Follow us on